किन आदतों से मिलता है ग्रहो का बुरा प्रभाव
प्रयागराज।
हमारी आदतें ही हमारी उन्नति और विनाश का कारण बनती है। इसमें जरा सा भी संशय नहीं है। हमारी बुरी आदतों से हमारे कर्म ख़राब होने लगते हैं। फलस्वरूप ग्रह बुरे परिणाम देने लगते हैं। हमारे कर्म ही हमारे विनाश का कारण बनते हैं।
किन आदतों से मिलता है ग्रहो का बुरा प्रभाव और जाने कैसे होते है आपकी कुंडली के ग्रह ख़राब।
सूर्य :- जूठे हाथ सर पर जगाने से, पिता का अपमान या सम्मान न करने से, सरकार से टैक्स चोरी करने से, बॉस का मज़ाक उडाने से सूर्य ख़राब होता है।
चन्द्रमा :- पानी की बर्बादी, माता या मातातुल्य स्त्री का सम्मान न करने से, सफ़ेद खाने की वास्तु को बर्बाद करने से जैसे दूध या उससे बनी चीज से चन्द्रमा ख़राब होता है।
मंगल :- अत्यधिक गुस्सा करने से या भाई का सम्मान न करने से दोस्तों को धोखा देने से मंगल ग्रह ख़राब होता है।
बुध :- बहन, बुआ ,बेटी का सम्मान न करने से तथा झूठ बोलने से बुध ख़राब होता है।
गुरु :- अपने गुरु,घर के बुजुर्ग का सम्मान न करने से गुरु ग्रह ख़राब होता है।
शुक्र :- पत्नी या पराई स्त्री का अपमान करने से ,पराई स्त्री के साथ सम्बन्ध रखने से शुक्र
ख़राब होता है।
शनि :- आलस्य करने से, अपने नौकरो के साथ बुरा बरताव करने से शनि ख़राब होता है।
राहु :- चुगली करने से राहु ख़राब होता है।
केतु :- किसी भिक्षु भिखारी का अपमान करने से केतु ख़राब होता है।
ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक

1 Comments
nice information.. thanks..
ReplyDeletePost a Comment