जानिए आपका विवाह कब, कैसे, कहाँ और किसके साथ होगा
प्रयागराज।
विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़ी खास बातें तथा विवाह संबंधी बातें जानने के लिए हथेली में विवाह रेखा का अध्ययन मुख्य रूप से किया जाता है। विवाह सभी 16 संस्कारों में से एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद का जीवन कैसा रहेगा, यह जानने की जिज्ञासा अधिकांश लोगों को रहती है।
विवाह के बारे में अगर आपको जानकारी चाहिए तो वो किसी एक रेखा से नहीं मिलती है। उसे हमे पूरे हाथ से पता करना होता है।

विवाह के लिए लडके अपना दाहिना हाथ अर्थात सीधा हाथ देखे वा लडकियाँ अपना बायां हाथ अर्थात उल्टा हाथ देखे और जो लडकियाँ जॉब कर रही हैं और अपने घर वालो का भी ध्यान रख रही हैं तो वह भी अपना सीधा हाथ ही देखें । सबसे पहले आपको अपने हाथ की सबसे छोटी ऊँगली के नीचे के हिस्से को देखना है जिसे बुध पर्वत भी कहा जाता है। यहां जानिए विवाह रेखा और उससे जुड़ी खास बातें ।
अब आपको इसके बगल के एरिये पर ध्यान देना है । सबकी हथेली अलग - अलग होती है। किसी की छोटी होती है तो किसी की बड़ी होती है। सबको अपने - अपने अनुसार मापना है। अगर आपको यहाँ पर एक लाइन देखने को मिल रही है तो इसका मतलब आपका विवाह 25 साल की उम्र में होगा । अगर 2 लाइन है तो 28 की उम्र में विवाह होगा। अगर 3 लाइन या रेखा दिखाई दे तो 30 की उम्र में आपका विवाह होगा।
जब विवाह रेखा दूसरी प्रधान रेखाओं की तुलना में निम्न या उच्च दिखाई दे तो यह अंतरजातीय विवाह की सूचक है। कुछ विद्वान इसे अपने से धनी या निर्धन परिवार में विवाह होने का प्रतीक समझते हैं। अर्थात ऐसी रेखाएं बेमेल विवाह करवाती हैं। यदि इस प्रकार का कोई योग यदि दिखाई दे तो यह निश्चित है कि ऐसे व्यक्ति का विवाह सामान्य तो नहीं होगा। इसके अलावा यदि किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्ह हो तो उसका विवाह किसी धोखे से होगा।
यदि बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो उस व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है। विवाह रेखा का मध्य में खण्डित हो जाना विवाह के टूटने के संकेत हैं। लेकिन इसके लिए हथेली के दूसरों चिह्नों पर भी विचार करना चाहिए।
अगर आपका विवाह नहीं हो रहा तो कर लीजिये ये चमत्कारी उपाय। एक महीने के भीतर रिश्ता हो जाएगा पक्का। इसके लिए युवती को हर गुरुवार को केले के पेड़ में जल देना चाहिए । साथ ही पीले वस्त्र को पहनना चाहिए ।
एस0 के0 तिवारी

1 Comments
Wonderful information..
ReplyDeletePost a Comment