स्वंय को अनुशासित करने का उपकरण - उपवास
हरदोई।
शक्ति का नमन सभी प्राणियों में उपस्थित बुद्धि, क्षमा, तृष्णा, श्रद्धा, लक्ष्मी, दया, स्मृति आदि रुपी तत्वों में किया गया है। मूल रुप से शक्ति का अर्थ ही सृजन है जो प्रकृति का कार्यक्षेत्र है। जहां भी सृजन हो रहा है, वहां क्रिया महत्वपूर्ण भूमिका में उपस्थित होती है। शक्तिहीनता की स्थिति में कर्म बाधित होता है, किंकत्र्तव्यविमूढ़ता से उलझना पड़ता है तथा भ्रांतियां घनीभूत होती हैं।
हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस उन लोगों को अधिक प्रभावित करता है, जिनका इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। अध्यात्म के अनुसार, जिनका इम्यून सिस्टम यानी प्राणशक्ति कमजोर पड़ जाती है, उनके शरीर, मन, आत्मा तथा बुद्धि की शक्ति क्षीण पड़ जाती है। इसे बढ़ाने के लिए उपवास को सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। क्योंकि इस दौरान हम हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करते हैं। हिन्दू धर्म में उपवास या व्रत का सीधा अर्थ है - आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति के लिए अपनी भौतिक आवश्यकताओं का परित्याग करना। कम मात्रा में भोजन या फलाहार लेकर हम इंद्रियों पर नियंत्रण करना सीखते हैं। या यह कहें कि उपवास तो केवल ईरूवर के प्रति समर्पण ही नहीं, बल्कि स्वयं को अनुशासित करने का उपकरण भी है।
वैदिक काल से ही व्रत आत्मिक उन्नति के साधन थे। उपवास का हमारे मन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। हमारे शरीर में 80 प्रतिशत जल और 20 प्रतिशत ठोस तत्व है। ज्योतिष के अनुसार, पृथ्वी के समान चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण हमारे शरीर के अंदर मौजूद द्रव्य को प्रभावित करता है, जिससे हम भावनात्मक स्तर पर अस्थिर हो जाते हैं। ऐसे में उपवास विषनाशक औषधि के रुप में काम करता है। यह शरीर में मौजूद अम्ल को कम करता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ चित अनुभव करता है।
व्रत तीन प्रकार के होते हैं - कायिक, वाचिक और मानसिक। जब भी व्रत का जिक्र होता है, तो मप स्वतः ही किसी देवी - देवता के नाम या धार्मिक कृत्य से जुड जाता है। शायद यही कारण है कि जब भी हम कोई व्रत रखते हैं, तो साथ में उपवास शब्द जोड़ देते हैं। इससे ध्यान लगाने जैसा एहसास मिलता है। विचार सकारात्मक होते हैं, जिससे तन व मन के बीच एक सौहार्दपूर्ण संबंध कायम होता है।
एस0 के0 तिवारी

2 Comments
Well said
ReplyDeleteright sir..
ReplyDeletePost a Comment