ये संसार बचाना है - कविता



ये संसार बचाना है - कविता 


हरदोई ।


प्रदूषण मुक्त बनाना है
हमें ये संसार बचाना है
पेड़ - पौधों की रक्षा कर
उन्हें कटने से बचाना है
मिल के कदम बढ़ाना है
प्रदूषण मुक्त बनाना है
हमें ये संसार बचाना है।

जल का संरक्षण कर
हमें ईंधन भी बचाना है
मिल के कदम बढ़ाना है
प्रदूषण मुक्त बनाना है
हमें ये संसार बचाना है ।

पशु - पक्षी से है धरती
हमें इनका भी महत्व समझना है
मिल के कदम बढ़ाना है
प्रदूषण मुक्त बनाना है
हमें ये संसार बचाना है।।



- एस0 के0 तिवारी