अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं - कविता



अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं - कविता 



हरदोई ।


अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं
जितना शहीदों के सामने न सर झुकाया
उससे ज्यादा गोरों के सामने झुकाते हैं
उस इतिहास के मंच पर बस प्यार था
आाज इस सदी के मंच पर बस टकरार है
अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं ।


हम चाहें तो एकता इस कदर बनाये
फिर कभी हमारे बीच टकरार न हो सके
कर जाये बुलंद खुद को इस कदर
फिर कभी किसी के सामने सर न झुका सके
अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं ।


हैं  जितने इस देश में रंग
इतने रंग और किसी देश में न हो सके
जितने अवतार इस देश में पैदा हुए
इतने अवतार और किसी देश में न हो सके
अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं ।


हैं वो पराये हमारे लिए
जो इस देश के न हो सके
मत कर ये गलती कि
आगे चल के पछताना पड़ जाए
पराए तो पराए ही हैं
अपनो के सामने न अफसोस करना पड़ जाए
अपना इतिहास छोड़ दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं ।



एस0के0 तिवारी