कहाँ  की जेेलों मेें क्षमता केे 62 प्रतिशत अधिक कैदी, पढ़िए यहाँ 


- हल्द्वानी जेल मे क्षमता के 341 प्र्रतिशत तथा देेहरादून मे 225 प्रतिशत कैदी



देहरादून।

उत्तराखंड की जेलों मेें उनकी क्षमता से डेढ़ गुुना से अधिक कैदी बंद है। इन बंद कैदियों मेें 61 प्र्रतिशत कैदी विचाराधीन कैदी है, केवल 39 प्र्रतिशत ही सिद्धदोेष कैदी है। हल्द्वानी जेेल मेें क्षमता सेे 241 प्र्रतिशत अधिक कैदी बंद है।

यह खुुलासा नदीम उद्दीन को कारागार मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना सेे हुुआ। कोरोना के बचाव हेतु सुप्रीम कोर्ट के कैदियों को रिहा करने के आदेश के पालन में उत्तराखंड में बड़ी संख्या में कैदी रिहा करने होंगे।

महानिरीक्षक कारागार, उत्तराखंड सेे प्रदेश की जेेलों की क्षमता तथा उसमें  बंद कैदियों के सम्बन्ध सूचना के अनुुसार उत्तराखंड मेें स्थित कुुल 11 जेलोें की क्षमता 3540 कैदियों की है जबकि उसमें सूूचना उपलब्ध कराने की तिथि को 5748 कैदी बंद है। जिसमें 2259 सिद्धदोेष (सजायाफ्ता) तथा 3489 विचाराधीन कैदी है। कुल कैदियों मेें 61 प्र्रतिशत कैदी विचाराधीन है, केवल 39 प्र्रतिशत ही न्यायालय सेे सजा पाये कैदी हैै।

सूूचना के अनुुसार क्षमता सेे सर्वाधिक कैदी हल्द्वानी जेेल में बंद है। हल्द्वानी जेेल की क्षमता केवल 382 कैदियोें की है जबकि वहां 1304 कैदी बंद हैं जो क्षमता का 341 प्रतिशत  है, दूसरे स्थान पर क्षमता के 227 प्रतिशत  232 कैदी अल्मोड़ा जेेल में बंद है जबकि क्षमता 102 कैदियों की है। तीसरेे स्थान पर क्षमता केे 225 प्रतिशत  1305 कैदी देहरादून जेल में बंद है। जबकि क्षमता केेवल 580 कैदियों की है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार जेेल में क्षमता के 157 प्रतिशत  1320 कैदी, रूड़की जेेल मेें 202 प्रतिशत  492 कैदी, नैनीताल मेें 203 प्रतिशत  144 कैदी बंद है।  टिहरी जेेल में 112 प्रतिशत  168 कैदी, पौड़ी मे 104 प्रतिशत  156 कैदी बंद है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड मे 3 जेले ऐसी भी है जिसमेें उनकी क्षमता से कम कैदी बंद है। क्षमता से सबसे कम कैदी सम्पूर्णनन्द शिविर सितारगंज में बंद है। इस जेल की क्षमता 300 कैदियों की है जबकि क्षमता के केेवल 15 प्रतिशत  45 कैदी ही बंद है, दूसरेे स्थान पर चमोली जेेल मे क्षमता के 54 प्रतिशत  91 कैदी तथा तीसरे स्थान पर केन्द्र्रीय कारागार सितारगंज मेें 89 प्रतिशत  491 कैदी बंद है।

सूचना के अनुुसार उत्तराखंड की जेेलों मेें कुुल कैदियों में  61 प्रतिशत  विचाराधीन कैदी है जिन्हेें सजा नहीं हुुई, बल्कि उन पर मुकदमें चल रहे हैं। कुुल 3489 विचाराधीन कैदियों में 801 देहरादून, 526 हरिद्वार, 122 नैनीताल, 96 अल्मोड़ा, 50 चमोेली, 83 पौड़ी, 113 टिहरी, 468 रूड़की, 1158 हल्द्वानी, 72 केन्द्र्रीय कारागार सितारगंज में बंद है और अपने मुुकदमो के फैसलों का इंतजार कर रहेे हैं । सम्पूूर्णनन्द शिविर सितारगंज मेें सभी 45 सजा याफ्ता कैदी बंद है इसमेें कोई विचाराधीन कैदी बंद नहीं है।

उत्तराखंड की 11 जेलोें मे कुुल 2259 सिद्धदोेष (सजा याफ्ता) कैदी बंद है जिसमें 504 देहरादूून, 794 हरिद्वार, 22 नैनीताल, 136 अल्मोेड़ा, 41 चमोली, 73 पौड़ी, 55 टिहरी, 24 रूड़की 146 हल्द्वानी, 419 केेन्द्र्रीय जेेल सितारगंज तथा 45 सम्पूूर्णानंद शिविर (खुुली जेेल) सितारगंज मेे अपनी सजा काट रहे हैं।





एस0 के0 तिवारी