नव-संवत्सर पर आत्म-शुद्धि




नव-संवत्सर पर आत्म-शुद्धि 


प्रयागराज।




बेशक इन दिनों पूरी दुनिया सहित हमारा देश भी कोरोना संकट से जूझ रहा है, पर नवरात्र के इन नौ दिनों में हम देवी के नौ स्वरुपों की उपासना करते हुए न सिर्फ अपना सकारात्मकता और मन के उल्लास को बनाए रख सकते हैं अपितु परिजनों में भी उम्मीद एंव उत्साह का संचार कर सकते हैं।

मान्यता है कि इस दिन सृष्टि की शुरुआत हुई थी। पौराणिक पंरपरा के अनुसार शक्ति, साधना, स्वच्छता, व्रत-उपवास, ज्ञान संग्रह और आत्म-शुद्धि का यह खास अवसार हमें नवरात्र में मिलता है। संवत्सर जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में वर्ष के नाम से भी जानते हैं सिर्फ अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा काल-दर्पण है जिसमें प्रकृति का हर रंग स्पष्ट दिखाई देता है। हर तीन महीने में ऋतु में बदलाव आ जाता है। महीने की शुक्ल पक्ष कृष्ण पक्ष की अपेक्षा ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा वाला होता है।

इसी के साथ पर्यावरण की शुद्धि, शरीर शुद्धि और मन शुद्धि का भी अवसर इस खास महीने में होता है। वैदिक ज्ञान व परपंरा के अनुसार यदि इंसान धरती तथा स्वयं के अस्तित्व को सुरक्षित रखना चाहता है तो उसे सृष्टि के विभिन्न घटकों यथा धरती, जल, हवा, आग आदि को प्रदूषण से मुक्त रखना होगा।

नव संवत्सर में समय को उसके विभिन्न अंगों जैसे वर्ष, मास, तिथि, वार नक्षत्र जैसे तमाम अंगों के साथ पूजन व आराधना करने का मकसद ही वक्त की महत्ता को समझना व समझाना है।



एस0के0तिवारी