भूलकर भी ये चीजें शनिवार को घर न लाना
प्रयागराज।
जैसा कि आप लोगों का पता है कि शनि ग्रह के स्वामी शनि ग्रह हैं तथा शनिवार का दिन उन्ही को सम्र्पित है एंव इस दिन शनि देव का ही आधिपत्य है।
ज्योतिष विज्ञान में शनि को न्याय का देवता माना गया है। यथोचित एंव निष्पक्ष न्याय करने के कारण उनके पास क्षमा को कोई स्थान नहीं है। इस कारण उन्हें क्रूर भी माना गया है। इसलिए शनिवार के दिन हमें कोई भी खरीददारी करते समय विशेष सावधानी बर्तनी की आवश्यकता है।
चूंकि शनिवार का विशेष दिन शनि देव का है। इसलिए हमें निम्नलिखित आठ वस्तुओं का भूलकर के भी नहीं खरीदना चाहिए और न ही घर लाना चाहिए। जाने - अनजाने अगर किसी ने ऐसा किया तो शनि देव उससे रूष्ट हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में वह मनुष्य कुछ भी कर ले, उसको इस गलती का दण्ड मिलकर ही रहेगा।
शनिवार को ये आठ चीजें नहीं खरीदनी चाहिए और न घर लानी चाहिए -
- लोहा या लोहे धातु से निर्मित को भी समान
- सरसों का तेल
- नमक
- कैंची
- जूता व चप्पल (विशेषकर काले रंग व चमड़े के)
- माचिस, केरोसीन व किसी भी प्रकार का ईंधन
- नई झाडू नहीं लाना चाहिए। घर की पुरानी झाडू को इस दिन घर से बाहर करें
- कलम, किताब और स्याही ।
एस0के0 तिवारी

1 Comments
nice information
ReplyDeletePost a Comment