शुक्रवार को चुपचाप कर लें ये कुछ उपाय...patrika guide

शुक्रवार को चुपचाप कर लें ये कुछ उपाय...

घर में होगी धन की बरकत, व्यापार व कारोबार में होगा चमत्कारी लाभ 

प्रयागराज। 

शुक्रवार के उपाय में माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के नाम कुछ उपाय करने से धन वर्षा होती है।

सप्ताह में सात दिन होते हैं और सभी दिनों में किसी न किसी देवी-देवता को पूजा जाता है। शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। मां लक्ष्मी अपनी अर्चना से जितना प्रसन्न होती है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है।

शुक्रवार के उपाय- 
- लक्ष्मी विष्णु भगवान की अर्धांगिनी हैं। इसिलए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप भगवान विष्णु की आराधना करें।

- इसके लिए आप शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें भगवान विष्णु और लक्ष्मी की एक साथ पूजा से भी लाभ मिलेगा। इस उपाय से आप करोड़पति हो जाएंगे।

- शुक्रवार के दिन आप कौड़ी वाला उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पीला कपड़ा लें उसमें पांच पीली कौड़ी, केसर, एक चांदी का सिक्क रख लें। अब इसकी पोटली बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे दरिद्रता दूर होती हैं और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

- शुक्रवार के दिन सुबह उठकर माता लक्ष्मी को नमन करें। इसके बाद शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का सूक्त पाठ करें।

- माता लक्ष्मी को लाल या सफेद रंग का कमल पुष्प अर्पित करें।

- शुक्रवार के दिन घर से निकलते समय थोड़ा-सा दही खा लें, इस दही में मिश्री-चीनी आदि मिला लें।

- शुक्रवार के दिन बेडरूम में पक्षी जोड़े या हंस के जोड़े की फोटो लगाएं, इससे पति-पत्नी में कभी झगड़ा नहीं होगा।

- शुक्रवार के दिन काली चींटियों को आटा या शक्कर खिलाना चाहिए, इससे सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं।

- शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी।

- शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में लोहे के पात्र में जल लेकर, चीनी, घी तथा दूध डालना शुभ होता है। इससे घर में धन लाभ होता है।

- शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कना शुभ होता है। इसके साथ ही गुलाल पर दो मुखी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी। दीपक बुझ जाने के बाद इसे बहते जल में बहा दें।

- शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। कन्याओं को दान दक्षिमा में पीले वस्त्र दें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।


एस0के0 तिवारी