दीपावली की रात इन 7 स्थानों पर दीपक लगाना न भूलें---
प्रयागराज ।
दीपावली की रात इन 7 स्थानों पर दीपक लगाना न भूलें । निश्चित रूप से मिलेगा फायदा ।
1. यदि संभव हो तो रात के समय किसी श्मशान में दीपक लगाएं। पैसा प्राप्त करने के लिए यह एक चमत्कारी टोटका है।
2. धन प्राप्ति की कामना करने वाले व्यक्ति को दीपावली की रात मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों ओर दीपक अवश्य लगाना चाहिए।
3. घर के आंगन में भी दीपक लगाना चाहिए। ध्यान रखें यह दीपक बुझना नहीं चाहिए।
4. हमारे घर के आसपास वाले चौराहे पर रात के समय दीपक लगाना चाहिए। ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
5. घर के पूजन स्थल में दीपक लगाएं, जो पूरी रात बुझना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
6. किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। बिल्व पत्र भगवान शिव का प्रिय वृक्ष है। अत: यहां दीपक लगाने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।
7. पीपल के पेड़ के नीचे दीपावली की रात एक दीपक अवश्य लगाकर आएं। ऐसा करने पर आपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक


1 Comments
nice infornation.
ReplyDeletePost a Comment