अन्न / भोजन का मन पर क्या होता है असर, पढ़िए यहां
एस0 के0 तिवारी
इसे हम उदाहरण से समझ सकते हैं। तीन महीने का प्रयोग करके देखें कि सात्विक अन्न खाने से अपने आप को एक बदलाव महसूस होने लगेगा क्योंकि जैसा होगा अन्न, वैसा बनेगा मन्न। सात्विक अन्न सिर्फ शाकाहारी भोजन नहीं बल्कि परमात्मा की याद में बनाया गया भोजन है।
गुस्से से अगर खाना बनाया गया है तो उसे सात्विक अन्न नहीं कहेंगे, इसलिए खाना बनाने वालों को कभी भी नाराज, परेशान स्थिति में खाना नहीं बनाना चाहिए। और कभी भी माँ वा बहनों को (या जो खाना बनाते हैं उनको) डांटना नहीं, उनसे कभी लड़ना नहीं क्योंकि वो रसोईघर में जाके और आपके ही खाने में गुस्से वाली तरंगे मिला के.....आपको ही एक घंटे में खिलाने वाले हैं.......। ये ध्यान में रखने वाली अत्यन्त ही महत्वपूर्ण बात है।
किसी को डांट दो, गुस्सा कर दो और बोलो जाके खाना बनाओ.....अब....? खाना तो हाथ बना रहा है पर मन क्या कर रहा है। अन्दर से मन तो लगतार खिन्न है -......तो वो सारी तरंगे खाने के अंदर जा रही हैं।
भोजन तीन प्रकार का होता है -
2. जो घर में माँ बनाती है और
3. जो हम मंदिर अथवा गुरूद्वारे में खाते हैं।
तीनों की तरंगे अलग-अलग होती हैं ।
(1) जो होटल में खाना बनाते हैं, उनके मन की तरंगे कैसे होेती हैं । आप खाना खाओ और हम कमायें। जो ज्यादा खाना बाहर खाते हैं उसकी वृति धन कमाने के अलावा कुछ और सोच नहीं सकती है क्योंकि वो खाना ही वही खा रहा है।
(2) घर में जो माँ खाना बनाती है, वो बड़े प्यार से खाना बनाती है। घर में आजकल जो धन ज्यादा आ गया है इसलिए घर में कुक (नौकर) रख लिए गए हैं खाना बनाने के लिए और वो जो खाना बना रहे हैं वो भी..... इसी सोच से कि आप खाओ हम कमाएं....।
उदाहरण के तौर पर एक बच्चा अपनी माँ को बोले कि एक रोटी और खानी है तो माँ का चेहरा ही खिल जाता है। कितनी प्यार से वो एक और रोटी बनाएगी कि मेरे बच्चे ने रोटी तो और मांगी है । वो उस रोटी में बहुत ज्यादा प्यार भर देती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने कुक (नौकर) को बोला एक रोटी और खानी है। तो..? वो सोचेगा कि रोज-रोज रोटी खाते हैं, आज एक और चाहिए। आज ज्यादा भूख लगी है। अब मेरे लिए एक कम पडेगी या आटा भी खत्म हो गया अब और आटा गुंथना पड़ेगा एक रोटी के लिए......मुसीबत...!!!
ऐसी रोटी नहीं खानी है। ऐसी रोटी खाने से ना खाना ही भला है।
(3) जो मंदिर और गुरूद्वारे में खाना बनता है, प्रसाद बनता है वो किस भावना से बनता है। वो परमात्मा को याद करके खाना बनाया जाता है। क्यों न हम अपने घर में परमात्मा की याद में प्रसाद बनाना शुरू कर दें।
करना क्या है - घर, रसोई साफ करके एंव मन शांत करके, रसोई में अच्छे गीत (भजन-कीर्तन) चलाये और परमात्मा को याद करते हुए खाना बनायें ।
घर में जो समस्या है उसके लिए जो समाधान है उसके बारे में परमात्मा को याद करते हुए खाना बनायें। परमात्मा को कहें कि मेरे बच्चे की कल परीक्षा है, इस खाने में बहुत ताकत भर दो...! शांति भर दो...! ताकि मेरे बच्चे का मन एकदम शांत हो, ताकि उसकी सारी टेंशन खत्म हो जाये। हे परमात्मा ! मेरे पति को व्यवसाय में बहुत टेंशन है और वो बहुत गुस्सा करते हैं, इस खाने में ऐसी शक्ति भरो कि उनका मन शांत हो जाए... !

3 Comments
nice sk sir...
ReplyDeletesatya vachan....
ReplyDeleteexcellent sk sir
ReplyDeletePost a Comment