कामना सिद्धि हेतु कौन-सा वृक्ष लगाएं, पढ़िए यहाँ ..



कामना सिद्धि हेतु कौन-सा वृक्ष लगाएं, पढ़िए यहाँ ..



प्रयागराज ।

हमारे सनातन  धर्म में और समाज में  हमेशा से पेड़ - पोधों को सर्वोपरि माना गया है । आज विज्ञान भी यह मानता है की इस पृथ्वी पर जीवन अगर मुमकिन है तो केवल पेड़ों के कारण।

ज्योतिष द्रिष्ट से देखा जाए तो इसमें में भी पेड़ - पोधों को काफी महत्व दिया गया है । कुछ पोधों में इतनी शक्ति है की वो व्यक्ति के दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं । केवल इन पेड़ - पोधों को शुभ समय में लगाने और उचित देखभाल की जरुरत है ।  आपको यह भी बताते चले कि इन पोधों में गजब की आरोग्य शक्ति भी होती है । इनका इस्तेमाल और प्रयोग हमारे आयुर्वेद में भी वृहद रूप से किया जाता है ।

पेड़ लगाकर करें अपनी कामना पूर्ति  ---

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए :  तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।

आरोग्य प्राप्ति के लिए :  ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी।

सौभाग्य प्राप्ति हेतु :  अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष।

संतान प्राप्ति हेतु :  पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़ड़हल, अश्वगंधा।

मेधा वृद्धि प्राप्ति हेतु :  आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी।

सुख प्राप्ति के लिए :  नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष।

आनंद प्राप्ति के लिए :  हरसिंगार (पारिजात),  रातरानी, मोगरा, गुलाब।



ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक