कामना सिद्धि हेतु कौन-सा वृक्ष लगाएं, पढ़िए यहाँ ..
प्रयागराज ।
हमारे सनातन धर्म में और समाज में हमेशा से पेड़ - पोधों को सर्वोपरि माना गया है । आज विज्ञान भी यह मानता है की इस पृथ्वी पर जीवन अगर मुमकिन है तो केवल पेड़ों के कारण।
ज्योतिष द्रिष्ट से देखा जाए तो इसमें में भी पेड़ - पोधों को काफी महत्व दिया गया है । कुछ पोधों में इतनी शक्ति है की वो व्यक्ति के दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं । केवल इन पेड़ - पोधों को शुभ समय में लगाने और उचित देखभाल की जरुरत है । आपको यह भी बताते चले कि इन पोधों में गजब की आरोग्य शक्ति भी होती है । इनका इस्तेमाल और प्रयोग हमारे आयुर्वेद में भी वृहद रूप से किया जाता है ।
पेड़ लगाकर करें अपनी कामना पूर्ति ---
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।
आरोग्य प्राप्ति के लिए : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी।
सौभाग्य प्राप्ति हेतु : अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष।
संतान प्राप्ति हेतु : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़ड़हल, अश्वगंधा।
मेधा वृद्धि प्राप्ति हेतु : आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी।
सुख प्राप्ति के लिए : नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष।
आनंद प्राप्ति के लिए : हरसिंगार (पारिजात), रातरानी, मोगरा, गुलाब।
ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक

2 Comments
adhbhut prayoog
ReplyDeleteRight👌👍
ReplyDeletePost a Comment