दीपावली पर करने के लिए कुछ विशेष उपाय
हरदोई।
इस दीपावली पर करने के लिए कुछ विशेष उपाय -
- एक पान के पत्ते पर लौंग इलायची सुपारी रखकर गणेश जी को जरुर चढ़ाएं।
- लक्ष्मी पूजन में लाल पुष्पों का लाल वस्त्र का ही प्रयोग करें।
- दीपावली को सूरन की सब्जी अर्थात जमीकंद की सब्जी खाने का विशेष महत्व है. इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती है।
- लक्ष्मी जी को कमल का पुष्प, कौड़ी, गुलाब का इत्र, खील, पतासा, खीर का भोग लगाएं।
- श्री सूक्त का पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करना भी लक्ष्मी कारक होता है।
- अपने घर के पास में जो भी मंदिर हो वहां पर दीपक जरूर जलाएं।
- किसी जरूरतमंद की सहायता जरुर करें।
- घर में सुख शांति प्रेम से रहे अपने बड़े बुजुर्गों माता-पिता के चरण स्पर्श करें यदि समर्थ हो तो उनको कुछ उपहार भेंट करें।
12 नवंबर 2023 को रविवार दीपावली का पर्व मनाया जाएगा तथा लक्ष्मी पूजन किया जाएगा जिसमें चौघड़िया की बात करें तो प्रातः 9:00 से 12:00 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा। उसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:00 तक शुभ का चौघड़िया, शाम को 6:00 बजे से 9:00 बजे तक शुभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा, रात्रि 1:30 बजे से 3:00 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक

0 Comments
Post a Comment