राशि अनुसार करें ये, दिन दूनी रात चैगनी तरक्की के बनेंगे योग


राशि अनुसार करें ये, दिन दूनी रात चैगनी तरक्की के बनेंगे योग

हरदोई।

राशि के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और जातक को बहुत से लाभ मिलते हैं। इससे जातक के शरीर में बहुत तेजी से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है।

धार्मिक दृष्टि से माथे के बीच का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इस जगह पर आज्ञाचक्र होता है, जिसे ऊर्जा का केन्द्र माना जाता है। तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है जिसकी वजह ये व्यक्ति का मन शांत व एकाग्र होता है। इसके अलावा मस्तक के बीच के स्थान को त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है क्योंकि इसी स्थान पर शरीर की तीन नाड़ियों के मिलन का केन्द्र होता है। माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वो स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है।

हम सब अक्सर धार्मिक तौर पर तिलक के रुप में रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का प्रयोग करते हैं। लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक अपनी राशि के अनुसार लगाया जाए तो यह कहीं अधिक प्रभावी होता है। इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को अप्रत्यक्ष एंव अत्याशित लाभ मिलते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है। इससे उसकी दिन दूनी रात चैगुनी तरक्की के योग का निर्माण होता है।

राशि अनुसार तिलक का चयन करें - 

मेष - मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल का रंग लाल माना गया है। इसलिए इस राशि वालों को हमेशा लाल कुमकुम, केसर या रोली का तिलक लगाना चाहिए। 

वृष - ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के जातक को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए। अगर सफेद चंदन न हो तो दही से भी मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं।

मिथुन - मिथुन राशि वालों को अष्टगंध का तिलक लगाना बहुत शुभ होता है। अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है। यह दो तरह का होता है: शैव और वैष्णव। ग्रहस्थ लोगों को शैव अष्टगंध का प्रयोग करना चाहिए। 

कर्क - इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चूंकि चंद्रमा का रंग सफेद होता है इसलिए इस राशि के जातक को सफेद रंग का चंदन प्रयोग में लाना चाहिए। 

सिंह - ये सूर्य के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे लोगों को लाल रंग के कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए।

कन्या - इस राशि का स्वामी बुध है। ऐसे लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाने से लाभ मिलता है। 

तुला - तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि के व्यक्ति को सफेद चंदन या दही का तिलक लगाना चाहिए।

वृश्चिक - मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए। 

धनु - इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक को पीला चंदन या हल्दी का प्रयोग करना चाहिए।

मकर - मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन लोगों को काली भस्म या काजल मस्तक पर लगाना चाहिए।

कुंभ - इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को भी काली भस्म या काजल ही माथे पर लगाना चाहिए। 

मीन - मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे लोगों को पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।


एस0के0तिवारी