
घर की नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिय उपाय
प्रयागराज।
जैसा की आप जानते है की हर घर में कोई न कोई वास्तु दोष अवश्य मिलता है। ऐसे में घर में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। वास्तु दोष से घर में नकारात्मक उर्जा भी इकट्ठी होती रहती है जो घर में कलह का कारण बन जाती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य की हानि, पैसे के बचत न होने आदि समस्या उत्पन्न कर देती है। निम्नलिखित उपायों को अपनाकर आप अपने घर से नकारात्मक उर्जा को खत्म कर सकते हैं -
1. एक कटोरी में जल लेकर उसे तीन से चार घंटे के लिए सूर्य की रौशनी में रख दें और फिर उसे भगवान का स्मरण करते हुए पूरे घर में आम या अशोक के पतों से छिडक दें। इसके लिये आप गौमूत्र या गंगाजल का भी प्रयोग कर सकते हैं।
2. घर में आप गुग्गूल की धूप जलाकर किसी भी मन्त्र का जप करते हुए पूरे घर में घुमाये। ये भी नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करने का उत्तम उपाय है।
3. शाम के समय घर के सभी कोनो में नमक बिखरा दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें कोनों की सफाई करके। नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला माना गया है। आप पोछा लगाते समय भी पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं।
4. घर में हर रोज कुछ समय के लिए भजन कीर्तन अवश्य लगाये या पूजा करते समय घंटी आदि बजाते हुए मधुर स्वर में भजन गायन करे।
5. शंख की ध्वनी भी इस कार्य के लिय उत्तम मानी जाती है और शंख से घर में जल भी छिडक सकते हैं।
6. यदि आप किसी ऐसे घर में प्रवेश करते हैं जहाँ पहले अन्य कोई रहता था तो उनके द्वारा छोड़ी हुई नकारात्मक उर्जा दूर करने के लिए सबसे बेहतर उपाय है की आप घर में पहले रंग रोगन करवा लें। उसके बाद घर में प्रवेश करे।
7. घर की सभी खिडकियों को हर रोज कम से कम 20 मिनट अवश्य खोलना चाहिए।
8. गाय के देशी घी का दीपक हर रोज घर में जलाना भी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
9. घर के मन्दिर में देवी देवताओं को चढ़ाये गये फूल के हार दूसरे दिन अवश्य उतार देने चाहिए। पुराने फूल भी नकारात्मक ऊर्जा देते हैं।
10. धूल, मिटटी, कबाड, खराब बिजली के उपकरण भी घर से हटा देने चाहिए। ये भी नकारात्मक ऊर्जा देने वाले होते हैं।
11. घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाये।
इन सामान्य उपायों द्वारा आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक कम कर सकते हैं। साथ ही आप समय - समय पर घर में हवन आदि भी करवाते रह।
एस0के0तिवारी
0 Comments
Post a Comment