युवा मांगे जवाब अब - कविता
हरदोई।
भर्ती निकले तो इम्तहान नहीं
परीक्षा हो तो परिणाम नहीं
प्रिणाम निकले तो ज्वाइननिंग का नाम नहीं
आखिर क्यों युवाओं का सम्मान नहीं ?
बात करो, संवाद करो
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
क्यों हर भर्ती पंचवर्षीय योजना है ?
किस नये भारत की ये परियोजना है ?
कैसी ये परीक्षा प्रणाली है ?
जो छीन रही अपने ही युवाओं की जवानी है
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
क्यों पेपर में गलत सवाल डालते ?
क्यों फिर सौ-सौ रुपये का व्यापार करते ?
क्यों नहीं रैंक लिस्ट का प्रावधान करते ?
क्यों नहीं वेटिंग लिस्ट का समाधान करते ?
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
साहबः सवाल दो-चार हों तो बोले
आप तो जुल्म हजारों हजार करते
जागो सरकार जागो, बस यही कहना है
हमारी समस्या पर ध्यान दो
एक वर्ष के भीतर पूरी प्रक्रिया हो
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
हमारे नाम की कसमे खाते
हमारे ही नाम पर योजनाएं बनाते
हमारे नाम की रोटी खाते
और हमी को आंख दिखाते
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
युवाओं से भी कुछ कहना है
अब और अन्याय नहीं सहना है
बुलंद अपनी आवाज करो
आज कुछ ऐसी हुंकार भरो
चाहे आ जाए सैलाब अब
रुकना नहीं, झुकना नहीं
अपने हकों का करना है हिसाब अब
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब
बस करो मजाक अब
युवा मांगे हिसाब अब ।।
एस0के0तिवारी

0 Comments
Post a Comment