शरद पूर्णिमा   पर लक्ष्मी प्राप्ति के कुछ सरल उपाय




शरद पूर्णिमा का पर्व 13 अक्टूबर, रविवार को 
लक्ष्मी प्राप्ति के कुछ सरल उपाय


प्रयागराज ।

इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ये शुभ योग चंद्रमा और मंगल के आपस में दृष्टि संबंध होने से बन रहा है। इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। इस वर्ष महायोग बनने के कारण शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की पूजा करने का फल अधिक मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात्रि पर मां लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं।

शरद पूर्णिमा पर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं, शरद पूर्णिमा पर मीन राशि में चंद्रमा और कन्या राशि में मंगल रहेगा, इस तरह दोनों ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आमने-सामने रहेंगे। हस्त नक्षत्र में भी मंगल रहेगा, जो कि चंद्रमा के स्वामित्व वाला नक्षत्र है।

इस वर्ष महायोग बनने से शरद पूर्णिमा पर खरीदारी और नए काम शुरू करना शुभ रहेगा। इस शुभ संयोग में धन लाभ होने की संभावना और बढ़ जाएगी। इस दिन किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले रहेंगे।


शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी प्राप्ति के कुछ सरल उपाय---


शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का लिए कमल गट्टे की माला पर करे इस मंत्र का जाप-

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः


शरद पूर्णिमा की रात कुबेर को मनाने के लिए
स्फटिक की माला से करे इस मंत्र का जाप-

ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।।





ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक