कर्ज से आसानी से चाहते हैं मुक्ति , तो करे ये उपाय
प्रयागराज ।
चका चौंध से भरी दुनिया में हर चीज की कामना करना और आसानी से पाने की तम्मना ने हर सक्श को अपनी गिरफ्त में कर लिया है । इस कारण हर कोई किसी भी तरह इसे पाना चाहता है । इस वजह से कभी -कभी आदमी कर्ज के जंजाल में भी उलझ जाता है और कभी बाहर भी निकल नहीं पाता है । पूरा जीवन कर्ज के तले दब कर नारकीय हो जाता है ।
आज कर्जा एक बडी समस्या है । ऋण मुक्ति का उपाय आज सभी की ख़ास जरूरत भी है।
मंगलवार को मंगल देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें । शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं ।
मंगल देव के 21 नाम-
(1) ॐ मंगलाय नमः
(2) ॐ भूमि पुत्राय नमः
(3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः
(4) ॐ धन प्रदाय नमः
(5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः
(6) ॐ महा कायाय नमः
(7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः
(8) ॐ लोहिताय नमः
(9) ॐ लोहिताक्षाय नमः
(10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः
(11) ॐ धरात्मजाय नमः
(12) ॐ भुजाय नमः
(13) ॐ भौमाय नमः
(14) ॐ भुमिजाय नमः
(15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः
(16) ॐ अंगारकाय नमः
(17) ॐ यमाय नमः
(18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः
(19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः
(20) ॐ वृष्टि हराते नमः
(21) ॐ सर्व काम फल प्रदाय नमः
उपरोक्त 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें । फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए । अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले -
भूमि पुत्रो महा तेजा, कुमारो रक्त वस्त्रका ।
ग्रहण अर्घ्यं मया दत्तम, ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे ।।
अर्थार्त
हे भूमि पुत्र!..महा तेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ ।।
ज्योतिषाचार्य पवन कुमार कौशिक


0 Comments
Post a Comment